Skip to main content
ॐ
VedPanchang
Accurate Vedic Astrology
Panchang
Calendar
Muhurat
Festivals
Rashifal
More
Home
›
Devotional
›
Aarti
›
Om Jai Jagdish Hare
Om Jai Jagdish Hare
Lord Vishnu
Devanagari
Transliteration
English Meaning
Copy
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे । भक्तजनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ जय... जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का । स्वामी दुःख बिनसे मन का । सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥ ॐ जय... मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी । स्वामी शरण गहूँ किसकी । तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी ॥ ॐ जय... तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी । स्वामी तुम अन्तर्यामी । पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ जय... तुम करुणा के सागर, तुम पालन कर्ता । स्वामी तुम पालन कर्ता । मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता ॥ ॐ जय... तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति । स्वामी सबके प्राणपति । किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति ॥ ॐ जय... दीन बन्धु दुःख हर्ता, तुम ठाकुर मेरे । स्वामी तुम ठाकुर मेरे । अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥ ॐ जय... विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा । स्वामी पाप हरो देवा । श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥ ॐ जय...
Next
Jai Ganesh Jai Ganesh Deva
Back to Aarti collection
Om Jai Jagdish Hare — Lyrics in Hindi & English | Panchang