जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥ जय गणेश...
एकदन्त दयावन्त,
चार भुजा धारी ।
माथे सिन्दूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥ जय गणेश...
पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
सन्त करें सेवा ॥ जय गणेश...
अन्धन को आँख देत,
कोढ़िन को काया ।
बाँझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥ जय गणेश...
'सूर' श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥ जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ॥