ॐ जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥ ॐ जय...
चन्द्रवदनि पद्मासिनी,
द्युति मङ्गलकारी ।
मैया द्युति मङ्गलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥ ॐ जय...
बाएँ कर में वीणा,
दाएँ कर में माला ।
मैया दाएँ कर में माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गले मोतियन माला ॥ ॐ जय...
देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
मैया उनका उद्धार किया ।
पैठि मन्थरा दासी,
रावण वध कीन्हा ॥ ॐ जय...
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मैया ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान तिमिर का,
जग से नाश करो ॥ ॐ जय...
धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
मैया माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥ ॐ जय...
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
मैया जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥ ॐ जय...